Sunday 14 May 2017

मुंबई में नवभारत के 400 मीडियाकर्मियो ने बनायी यूनियन

केसर सिंह विष्ट अध्यक्ष  और अरुण कुमार गुप्ता सचिव बनाये गये

वेज बोर्ड के लिये भी बनायी गयी कमेटी

मुंबई से एक बड़ी खबर आरही है। यहां प्रमुख हिन्दी दैनिक नवभारत के कर्मचारियों ने अपनी वेज बोर्ड और दुसरी मांग को लेकर  12 मई को एक यूनियन का गठन कर लिया है। इस यूनियन का लिखित पत्र बकायदे प्रबंधन को भी दे दिया गया है। इस यूनियन में 400 सदस्य होने का दावा यूनियन के एक पदाधिकारी ने किया है।
। जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड के गठन और माननीय सुप्रीमकोर्ट में हुयी अवमानना मामले के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी समाचार पत्र संस्थान में बकायदे यूनियन का गठन किया गया है। यह यूनियन महाराष्टÑ मीडिया इम्प्लाईज यूनियन के अधीन गठन की गयी है जिसकी शाखा नवभारत प्रेस लिमिटेड सानपाड़ा, नयी मुंबई के नाम से काम करेगी। नवभारत के इस यूनियन में नवभारत के केसर सिंह विष्ट को अध्यक्ष, अरुण कुमार गुप्ता को सचिव और मोहन सिंह धामी को कोषाध्यक्ष चूना गया है। मुंबई के बीयूजे में हुयी एक बैठक के बाद इस यूनियन के गठन की घोषणा की गयी। नवभारत प्रेस लिमिटेड सानपाड़ा, नयी मुंबई की इस यूनियन की कार्यकारिणी सदस्यों में शेर सिंह , किरण करकेरा, विष्णू मांजरेकर और सागर चव्हाण को शामिल किया गया है। इसके अलावा जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड सहित दुसरे वेज बोर्ड को नवभारत में लागू कराने के लिये वेज बोर्ड कमेटी भी बनायी गयी है जिसमें विष्णू भारद्वाज, अरुण कुमार गुप्ता, राजित यादव, विमल मिश्र और नागेश पांडे को शामिल किया है। इस यूनियन में नवभारत के मुंबई और नयी मुंबई के  कर्मचारियों को सदस्य बनाया गया है। इस यूनियन के लिये बकायदे एक यूनियन का संविधान भी बनाया गया है। तथा इसकी प्रार्थमिक सदस्यता १०० रुपये प्रतिमाह रखी गयी है।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्सपर्ट
9322411335

No comments:

Post a Comment